दिल्ली में बीती रात राजघाट हाइवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमे 15 लोग इस हादसे का शिकार हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई और एक शख्स की हालात गम्भीर बनी हुई है। वाकया तकरीबन रात 7 बजे का है। एक इको वैन में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों सहित 15 लोग सवार थे। यह सभी लोनी उत्तर प्रदेश से दिल्ली के तुगलकाबाद जा रहे थे। राजघाट हाई वे सलीमगढ़ बाईपास पर हिमाचल परिवहन की बस खड़ी थी। बीच रास्ते में यू टर्न के दौरान वैन बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार तकरीबन सभी लोग घायल हो गए। इसमें महिलायेन अधिक थी इस दुर्घटना में एक 2 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। 8 को एलएनजेपी भर्ती करवाया गया और अन्य को कश्मीरी गेट ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया। एक और घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।