दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए जैश ए मोहम्मद के 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनके पास से आईईडी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल को आतंकी गतिविधि की खुफिया जारकारी मिली थी, इस पर पुलिस ने दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में छापेमारी की और 12 संदिग्धों को दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आतंकी संगठन के साथ उनके जुडे होने की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन संदिग्धों के पास से बम बनाने वाली समाग्री बरामद की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।