इलाहाबाद में नौकरी की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों पर रात के अंधेरे में पुलिस की लाठियां बरसीं। अभ्यर्थियों ने जब दोपहर में निदेशालय में तालाबंदी की थी तब तक लग रहा था कि कुछ देर में धरना खत्म हो जाएगा। अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं हटे। शाम को फोर्स ने युवाओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया...शिक्षा निदेशालय में मंगलवार की शाम बेरोजगारों पर लाठीचार्ज की जमीन दोपहर में सचिव कार्यालय पर तालाबंदी के बाद ही तैयार हो गई थी। शाम को अंधेरा होने के बाद पुलिस ने निदेशालय का दोनों गेट घेरकर जबरन खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई जबकि कुछ अन्य की तबीयत बिगड़ गई। फोर्स ने परिसर में लगाए तंबू-कनात को उखाड़ दिया और एम्पलीफायर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।