पठानकोट हमले पर संसदीय समिति ने सरकार से पूछे 4 सवाल
(India)
संसद की एक समिति ने सरकार से सवाल किया है कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच में पाकिस्तान की मदद मांगे जाने के पीछे क्या वजह थी, जबकि यह पता था कि उसी देश में आधारित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति ने गृह मंत्रालय की इस बात का उल्लेख किया कि एनआईए दो जनवरी को हुए इस आतंकी हमले की जांच कर रही है। समिति ने इस मामले पर कुछ सवाल किए हैं।
1- पठानकोट एयर फोर्स बेस पर आतंकवादी हमले को संसदीय समिति ने बड़ी चूक के साथ सरकार की लापरवाही भी बताया है। समिति ने मोदी सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा है कि सूचना मिलने के बावजूद आतंकी कैसे घुस गए?
2- समिति ने सवाल किया है कि इस मामले में पाकिस्तान से मदद लेने की क्या जरूरत थी?
3- संसदीय समिति ने जानना चाहा है कि पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल को देश में आने की अनुमति देने के पीछे क्या कारण था? 4- कांग्रेस नेता पी भट्टाचार्य की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादियों द्वारा अपहृत पंजाब पुलिस के अधीक्षक सलविंदर सिंह और उनके मित्रों से हमले के बारे में ठोस जानकारी मिल गयी थी। इसके अलावा एजेंसियों ने आतंकवादियों और उनके आकाओं के बीच हुई बातचीत के अंश भी पकड़े, जिनमें एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर हमले योजना का पता चला था। समिति ने कहा कि इतनी जानकारी मिलने के बाद भी सुरक्षा एजेंसी इस हमले को विफल क्यों नहीं कर पाईं। इससे पता चलता है कि वे इस तरह के हमलों से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।