अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर राज्यसभा में बुधवार को दोपहर दो बजे से चर्चा शुरू हुई। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने अपने सवालों से चर्चा शुरू की। स्वामी के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि चर्चा का नियम टूट गया है और उन्होंने दस्तावेजों की प्रामाणिकता की मांग की है। राज्यसभा में स्वामी ने कहा, सीबीआई को उन लोगों से पूछताछ करना चाहिए जिन लोगों का घोटाले में नाम है। उन्होंने कहा कि कैग ने बताया है कि 8 हैलीकॉप्टर जो 1988 में खरीदे गए थे उनका कम ही इस्तेमाल हुआ, तब एकस्ट्रा चार की क्या जरुरत थी। राज्यसभा में स्वामी ने कहा कि एक पत्र का जिक्र जब मैं करता हूं तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाता है। राज्यसभा में स्वामी ने बिचैलिए की चिट्ठी पढ़ी। इस दौरान राज्यसभा में हंगामा हो गया इस बीच कांग्रेस ने भी कहा कि इटली कोर्ट के फैसले की सत्यापित कॉपी रखें। कांग्रेस ने यह भी कहा कि तथ्यों के आधार पर ही बयान दें स्वामी। स्वामी ने कांग्रेस के जवाब में कहा कि सिंघवी पहले सत्यापित कॉपी दें फिर मैं रखूंगा उन्होंने कहा कि सितंबर 2008 में नेगोसिएशन कमेटी में ने डील के लिए 4877.5 फिक्स किए थे जो छह गुना ज्यादा थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।