छात्रों की हड़ताल गैरकानूनी-जेएनयू वीसी
(India)




जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने परिसर में नौ फरवरी को हुए कार्यक्रम के सिलसिले में विश्वविद्यालय द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ छात्रों की भूख हड़ताल को गैरकानूनी गतिविधि करार दिया और छात्रों से कहा कि वे अपनी मांगों को रखने के लिए संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम के दौरान हुई कथित राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी के सिलसिले में सुनाई गई सजा के विरोध में छात्रों के दो संगठन हडताल कर रहे हैं। हड़ताल का आज सातवां दिन है। जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मंगलवार को निम्न रक्तचाप की शिकायत हो गई थी जबकि अफजल गुरू कार्यक्रम के बारे में शिकायत करने वाले एबीवीपी के सौरभ शर्मा के ग्लूकोज के स्तर में गिरावट के बाद उसे एम्स ले जाया गया। छात्रों से एक अपील में कुलपति ने कहा है, भूख हड़ताल गैरकानूनी गतिविधि है और विरोध का नुकसान पहुंचाने वाला तरीका है जिसका छात्रों के स्वास्थ्य और कैरियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन छात्रों से अपील करता है कि अगर उनकी कोई मांग है तो उन्हें रखने के लिए संवैधानिक तरीका अपनाएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।