मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि सम विषम नंबर नियम प्रदूषण की समस्या का स्थाई और दीर्घकालिक समाधान नहीं है। बुधवार को दूसरे नंबर नियम को सफल बनाने के लिए जनता का धन्यवाद देने के लिए आयोजित समारोह में केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की समस्या का दीघंर्कालिक इलाज नंबर नियम नहीं है। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण की समस्या के स्थाई समाधान के लिए राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को दुरुस्त करने की जरूरत है और सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि केजरीवाल ने नंबर नियम को वाहनजनित प्रदूषण के मुख्य कारक यातायात जाम से निजात दिलाने का प्रभावी उपाय बताते हुए कहा कि सम विषम यातायात जाम से निजात दिलाने का प्रमुख साधन बनकर जरूर उभरा है। इस बीच उन्होंने दूसरे नंबर नियम को कामयाब बताते हुए इसे नाकाम करने के लिए विपक्ष द्वारा तरह तरह की साजिशें रचने का आरोप भी लगाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।