कुमार विश्वास ने लिखा नशे के खिलाफ पंजाबी गीत
(India)
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने पंजाब में नशे के खिलाफ एक गीत तैयार किया है। यह गीत पंजाबी भाषा में है। आठ मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में शाम छह बजे इस गीत को रिलीज करेंगे। कुमार ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि नशे के शिकंजे में फंसे राज्यों में पंजाब सबसे ऊपर है। वहां पर भारी संख्या में युवा नशे से पीडित है। इनमें गांव के युवा भी शामिल हैं। इसी वजह से इस गीत को पंजाबी में लिखा गया है। आप नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के कई तंत्र स्वयं नशे के कारोबार में शामिल हैं। विश्वास इस गीत को लेकर खासे उत्साहित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।