जयपुर में 11ः30 बजे होगी पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी
(India) .

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों के समय में कटौती के निर्देश दिए हैं। जयपुर कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने जिले में पांचवीं तक के स्कूल सुबह 11ः30 बजे बाद संचालित करने पर रोक लगा दी है। अब स्कूल संचालकों को सुबह 1130 बजे से पहले 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी करनी होगी। कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्था प्रधानों को इसकी पालना के लिए कहा है। आदेशों की पालना करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को अधिकृत किया गया है। हालांकि, कलेक्टर ने छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल समय परिवर्तित नहीं किया है। गौरतलब है कि जयपुर में मई माह के पहले ही दिन तापमान ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस दिन पारा 43.3 डिग्री रहा था। बुधवार को शहर में तापमान 41.1 डिग्री रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।