बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी
(India)
बिहार पंचायत चुनाव के चैथे चरण में मतदान के लिए 13 हजार 335 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं 142 चलते मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चैथे चरण में सभी 38 जिलों के 61 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। इनमें 939 पंचायतों के मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। चैथे चरण में 65 लाख 52 हजार 786 मतदाता हैं। चुनाव को लेकर 13 हजार 335 पोलिंग पार्टी को तैनात किया है। वहीं, 3875 जोनल मैजिस्ट्रेट तैनात किये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।