कन्हैया कुमार को एम्स ले जाया गया
(India)


अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। साथ ही नौ फरवरी को हुए विवादित कार्यक्रम के सिलसिले में वश्विवद्यिालय प्रशासन द्वारा दी गयी सजा के खिलाफ अनश्चितिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेएनयू के पांच छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। देशद्रोह मामले के सिलसिले में गिरफ्तार और बाद में जमानत पर रिहा किए गए कन्हैैया को अर्द्ध बेहोशी की हालत में जेएनयू के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत बाद में बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया गया। नौ फरवरी को हुए कार्यक्रम में कथित रूप से राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की गयी थी। जेएनयू छात्र संघ के एक बयान के अनुसार, कन्हैैया का रक्तचाप गिरकर 56 हो गया और उनके शरीर में ग्लूकोज का स्तर भी तेजी से कम हो गया। वह कल देर रात से उल्टियां कर रहे हैं। उन्हें अर्द्ध बेहोशी की हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और डॉक्टर ने उन्हें चेताया कि उपवास जारी रखने पर उनके आंतरिक रक्तस्राव की आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।