दिल्ली सरकार के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। ये अधिकारी लम्बे समय से कार्य आवंटन का इंतजार कर रहे थे। इस बाबत गुरुवार को आदेश सामने आए हैंआदेशों के मुताबिबक अब अजय कुमार गर्ग को सर्तकता विभाग से विशेष सचिव गृह का कार्य सौंपा गया है। जबकि सुभाष चंद्रा जो विशेष सचिव गृह थे वे अब विशेष आयुक्त रोजगार का कामकाज संभालेंगे। मनीष गर्ग अब तक अतिरिक्त निदेशक शिक्षा का काम संभाल रहे थे अब इनें अतिरिक्त सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। के.एस. मीना जो बतौर संयुक्त सचिव शहरी विकास विभाग में तैनात थे वे अब संयुक्त सचिव रोजगार का कामकाज देखेंगे। आदेशों के मुताबिक वहीं उप सचिव स्वच्छ भारत अभियान चंद्र सेन गुप्ता को उप सचिव सतर्कता बनाया गया है। चंद्रशेखर एसडीएम करोल बाग अब इनका कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार एसडीएम गांधी नगर राम दयाल को जी.बी. पंत और एसडीएम मॉडल टाउन देवेंद्र शर्मा को डीएसएसएसबी भेजा गया है। वहीं प्रजोत सिंह को शिक्षा विभाग, शरत कुमार को लोक नायक और राजेश कुमार को महिला बाल कल्याण भेजा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।