उत्तराखंड विधान सभा में हरीश रावत को शक्ति परीक्षण का आदेश
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड विधान सभा में हरीश रावत को शक्ति परीक्षण का आदेश दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये परीक्षण मंगलवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक किया जायेगा। वोटिंग में अयोग्य ठहराये गये 9 विधायक हिस्सा नहीं लेंगे। इस अवधि के दौरान राज्य में राष्ट्रपति शासन निलंबित रहेगा और राज्य का इंचार्ज राज्यपाल रहेगा। कोर्ट ने कहा विश्वास मत के पक्ष वाले सदस्य हाथ उठा कर समर्थन करेंगे और सदन में एक तरफ बैठेंगे। विरोध करने वाले सदस्य दूसरी और बैठेंगे। विधान सभा के प्रमुख सचिव मतों की गिनती करेंगे और बुधवार को 10रू30 पर सुप्रीमकोर्ट में नतीजे सील कवर में पेश करेंगे। परीक्षण की वीङियोग्राफी की जायेगी। कोर्ट ने मुख्य सचिव और ङीजीपी से कहा कि वे राज्य में इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया था कि यदि शक्ति परीक्षण के मुद्दे पर अटार्नी जनरल को केंद्र सरकार से निर्देश भी नहीं मिलते तो भी पीठ शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भाजपा और कांग्रेस की ही नहीं बल्कि पूरे राज्य नजरें टिकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।