उत्तराखंड में बर्खास्त विधायकों पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई आज
(India)
उत्तराखंड विधानसभा के नौ बर्खास्त विधायकों पर शनिवार को हाईकोर्ट अहम फैसला दे सकती है। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ में मामले की सुनवाई चल रही है। बर्खास्त विधायकों ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। एक अप्रैल को दायर याचिका में लगातार बहस चल रही है। इस मामले में स्पीकर की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। शनिवार को बर्खास्त विधायकों के वकील एक बार फिर से अपनी दलील देंगे। इसके बाद एकलपीठ द्वारा फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। विधायकों के वकील सीए सुंदरम देर शाम यहां पहुंच चुके हैं। स्पीकर की ओर से भी दिल्ली से वरिष्ठ अधिवक्ता पहुंचेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।