कैंसर से जंग जीतने वाली महिला मरीजों ने किया रैंप पर कैटवॉक
(India)

कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बीमारी से जंग जीतने वाली महिला मरीजों ने रैंप पर कैटवॉक किया। कैंसर हील सेंटर द्वारा आयोजित सेलिब्रेट लाइफ इवेंट में शबाना आजमी, मंदिरा बेदी, पूनम ढिल्लों सहित कई कलाकारो ने हिस्सा लिया। अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि सही समय पर जांच से बीमारी का इलाज संभव है। कैसर से जंग जीतने वाली महिलाओं के जज्बे को सलाम कर पूनम ढिल्लों ने कहा कि बीमारी में मरीज की मजबूत इच्छाशक्ति का होना भी जरूरी है। सेंटर के प्रमुख डॉ. तरंग कृष्ण ने कहा कि मरीजों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।