बाबुल सुप्रियो सड़क दुर्घटना में घायल
(India)
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की बेटी कोलकाता से दिल्ली आ रही थीं जिसे लेने के लिए वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक से एयरपोर्ट जा रहे थे। शाम करीब आठ बजे मोतीबाग के पास किसी ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाबुल सुप्रियो घायल हो गये। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।