कुपवाड़ा आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद
(India)

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एलओसी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से सशस्त्र आतंकवादियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया। भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को भागने पर विवश होना पड़ा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ‘‘इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकवादियों को भागने पर विवश कर दिया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान रमेश यादव शहीद हो गया।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।