जर्मनी के प्रतिष्ठित बॉब्स सम्मान के लिए सामाजिक बदलाव की श्रेणी में इस साल भारत में एसिड अटैक को रोकने के लिए चल रही मुहिम ‘स्टॉप एसिड अटैक’ को चुना गया है। जर्मनी की आधिकारिक प्रसारण संस्था डॉयचे वेले की ज्यूरी द्वारा चयनित इस सम्मान की दूसरी प्रमुख श्रेणी संचार क्रांति के लिए भारतीय वेबसाइट चैपाल को चयनित किया गया है। डॉयचे वेले के महानिदेशक पीटर लिंबुर्ग ने बर्लिन में पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि साल 2016 अभिव्यक्ति की आजादी के लिहाज से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में भारत सहित अन्य विकासशील देशों में एसिड अटैक जैसे सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखना चुनौती बन गया है। बॉब्स यानि बेस्ट ऑफ ऑनलाइन एक्टिविज्म पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी हिंदी सहित 14 भाषाओं के ऑनलाइन प्रोजेक्ट की प्रवष्टियों में चार श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन करती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।