हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरने से 9 की मौत
(India)
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार रात एक बस के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। पुलिस ने बताया कि हिमाचल पथ रिकांग पिओ जा रही थी। यह शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर जोंगिदर नगर के पास खाई में गिर गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अधिकतर घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर घायलों को कांगड़ा जिले के टांडा में राजेंद्र प्रसाद गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज और चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर मुड़ते समय चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस खाई में जा गिरी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।