लखनऊ में बैंक में आग लगने से एटीएम जलकर खाक
(India)
लखनऊ में डालीगंज में पन्नालाल रोड पर शनिवार रात काम्पलेक्स के बेसमेंट में स्थित बिजली के शार्ट सर्किट से एटीएम में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, लपटें पास ही बैंक ऑफ बड़ौदा के परिसर तक पहुंच गईं। कुछ ही देर में बैंक के स्वागत कक्ष का फर्नीचर आग की लपटों से घिर गया। कॉम्पलेक्स के ऊपर फ्लैट भी हैं, लिहाजा आग बुझाने के लिए व्यापारी और इलाकाई लोग भी दमकल कर्मियों के साथ जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बैंक का शटर तोड़कर राहत कार्य शुरू हुआ। दमकल की तीन गाड़यों ने देर रात करीब 12 बजे आग पर काबू पाया। तब तक एटीएम राख हो चुका था। पुलिस ने बैंक मैनेजर आलोक कुमार सिंह को भी सूचना दी। वह भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि एटीएम मशीन में कैश वाला हिस्सा अग्निरोधी होता है, नोट जलने के बारे में चेस्ट खोलने पर ही पता चलेगा। हालांकि बैंक परिसर में लगी आग से नगदी को नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों व सिविल डिफेंस के सहयोग से ही आग पर जल्द काबू पाया जा सका।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।