बिहार के गया में एक बार फिर राजनीतिक हनक में दबंगई करने वालों ने एक की हत्या कर दी। एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे व उनके दोस्तों ने गाड़ी के लिए साइड न मिलने पर 11वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही एमएलसी मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार हैं। जबकि पुलिस ने तमाम विरोध और दबाव के बाद एमएलसी के पति पूर्व पार्षद बिंदी यादव व उनके बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है। खबरों के मुताबिक शहर के नाजरथ स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या मामले में पुलिस एमएलसी मनोरमा देवी व दबंग बिंदी यादव के बेटे रॉकी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव और एक बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ हत्या से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही महावीर स्कूल के पास सड़क जाम कर दिया। और हत्या के आरोपित रॉकी और लैंड रोवर के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।