2020 तक ई-कामर्स क्षेत्र की आय में होगा भारी इजाफा
(India)

बड़ी संख्या में युवा आबादी, इंटरनेट की पहुंच में वद्धि तथा अपेक्षाकत बेहतर आर्थिक प्रदर्शन से देश के ई-कामर्स क्षेत्र की आय 2016 में 30 अरब डालर से बढ़कर 2020 तक 120 अरब डालर हो जाने का अनुमान है। यह सालाना 51 प्रतिशत वद्धि को बताता है जो दुनिया में सर्वाधिक है। एसोचैम-फोरेस्टेर के अध्ययन में यह कहा गया है। अध्ययन के अनुसार भले ही भारत इस मामले में चीन तथा जापान जैसे अन्य देशों से पीछे हो लेकिन वद्धि दर अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है। भारत की सालाना वद्धि 51 प्रतिशत के मुकाबले चीन का ई-वाणिज्य कारोबार 18 प्रतिशत की दर से, जापान का 11 प्रतिशत की दर से तथा दक्षिण कोरिया का 10 प्रतिशत की दर से वद्धि कर रहा है। इसमें कहा गया है कि ब्रिकस देशों में भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2016 में 40 करोड़ है जो ब्राजील में 21 करोड़ तथा रूस में 13 करोड़ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।