जयपुर में गंदा पानी पीने से 150 बच्चे बीमार
(India)
जयपुर के गोपालपुरा बाइपास के पास मंगलविहार कॉलोनी में दो दिन के भीतर 150 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंच चुके हैं। शनिवार को सुबह तबियत ज्यादा खराब होने से एक बच्ची की मौत भी हो गई। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। इसे पीने से बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो जा रही है। इधर, जलदाय विभाग का कहना है कि पानी साफ आ रहा है। पानी में कोई कमी नहीं है स्थानीय लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग को गंदा पानी आने की सूचना पहले ही दी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।