प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्रियों को लेकर जारी विवाद के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा दस्तावेज सील करने के आरोपों के बीच उसके कुलपति योगेश त्यागी ने कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया है। हालांकि, डिग्रियों की सत्यता के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कोई टिप्पणी नहीं की। त्यागी ने सोमवार को कहा, हमें केंद्रीय सूचना आयोग से आदेश मिला है और अपने रिकार्ड की जांच करने के बाद हम इसका जवाब देंगे। जहां तक दस्तावेजों की सीलिंग की बात है, मैंने इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया है और सूचना के आवेदनों (आरटीआई) को देख रहे विश्वविद्यालय के विभाग ने ऐसा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में किया है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने टिवटर पर लिखा कि डीयू ने दस्तावेज सील कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया, डीयू के दस्तावेज सील कर दिए गए। भाजपा ने संवाददाता सम्मेलन में फर्जी दस्तावेज पेश किए और असली दस्तावेज सील करा दिए क्यों सीआईसी के आदेश को लागू कीजिए। जांच की मंजूरी दीजिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।