जीएस संधु को करना होगा सरेंडर
(India)
रिटायरमेंट के बाद से ही लापता चल रहे राजस्थान के पूर्व आईएएस अधिकारी जीएस संधु को अब किसी भी दिन सरेंडर करना होगा। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका खारिज हो गई है। वे वे तीस सितंबर को रिटायर हुए थे और तभी से एक रियल एस्टेट कंपनी को एकल पट्टा देने के मामले में राजस्थान का एसीबी उन्हें खोज रही है। एसीबी को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। संधु राजस्थान काडर के आईएएस अधिकारी थे जो गहलोत सरकार के समय सबसे रसूखदार अधिकारियों में गिने जाते थे। एकल पट्टा प्रकरण की मुख्य कड़ी पूर्व आईएएस अधिकारी जीएस संधू को खोजने के लिए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। एक रियल एस्टेट कंपनी को नियम विरुद्घ एकल पट्टा जारी करने के मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान एसीबी चार बार संधू को बुला चुकी है, लेकिन वह नहीं आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।