आज सुप्रीम कोर्ट घोषित करेगा शक्ति परीक्षण का परिणाम
(India)
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को शक्ति परीक्षण हुआ। इस परीक्षण में कांग्रेस को बहुमत मिली या नहीं, इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को नतीजों की घोषणा करेगा। विधानसभा और संसदीय कार्य प्रधान सचिव जयदेव सिंह बुधवार को सुबह 10ः30 बजे शक्ति परीक्षण के नतीजे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपक मिश्रा और शिवकीर्ति सिंह की पीठ के समक्ष पेश करेंगे। सदन में बहुमत परीक्षण के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मंगलवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक राष्ट्रपति शासन हटाया गया। हालांकि पूरी कार्यवाही करीब 55 मिनट में ही खत्म हो गई। इसके बाद प्रमुख सचिव (विधायी और संसदीय कार्य) मतदान की सीलबंद रिपोर्ट और वीडियो रिकॉर्डिंग लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।