जेएनयू शैक्षणिक परिषद् की बैठक टली
(India)

जेएनयू में मंगलवार को आयोजित शैक्षणिक परिषद् (एसी) की बैठक हंगामे की वजह से स्थगित कर दी गई। इस दौरान कुछ शिक्षकों और छात्रों ने कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार से धक्का मुक्की भी की। जेएनयू छात्रसंघ के बैनर तले छात्रों उच्च स्तरीय कमेटी, ओबीसी कोटा खत्म करने और प्रोस्पेक्टस में बदलाव करने के विरोध में बैठक स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान विरोध स्वरूप छात्रों ने कुलपति का स्वागत फूलों से किया। जबकि सजा के निर्णय के विरोध में 1 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र वीसी से मिलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान एसी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में कुछ शिक्षकों ने बैठक के एजेंडे से अलग उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बहस करने की मांग की। बार-बार इस विषय पर एजेंडे से बाहर उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट पर बहस की मांग पर वीसी ने उन्हे इसके लिए समय दे दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।