श्री श्री रविशंकर को एनजीटी का नोटिस
(India)


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने श्री श्री रविशंकर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब की क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का केस चलाया जाए। श्री श्री ने प्रेस में दिए बयान में कहा था की एनजीटी का जुर्माना राजनीति से प्रेरित था। श्री श्री को 25 मई तक जवाब देना होगा और इसके बाद ही मामले की अगली सुनवाई होगी। आपको बात दें कि 9 मार्च को एनजीटी ने यमुना के किनारे वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था और फाउंडेशन पर 5 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। एनजीटी ने तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को हरी झंडी देते हुए पर्यावरण मुआवजे के रूप में एओएल पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग को 25 लाख रुपये जमा कराने को कहा और बाकी के रुपए अगले तीन सप्ताह के अंदर जमा कराने का निर्देश दिया था। साथ ही एनटीजी ने कहा कि यह जुर्माना नहीं, बल्कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति है। आर्ट ऑफ लिविंग (।व्स्) 5 करोड़ हर्जाना नहीं चुका पाने के मामले में एनजीटी पहुंची थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।