दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक दिन पहले भाजपा द्वारा जारी की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को असली करार दिया है। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को कहा कि उसके पास प्रधानमंत्री की स्नातक डिग्री से संबंधित सभी रिकार्ड हैं। विश्वविद्यालय ने उनकी डिग्री में 1979 के जिक्र को मामूली खामी करार दिया। मंगलवार दिन में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने डीयू पहुंचकर प्रधानमंत्री की डिग्री के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके कुछ ही देर बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तरुण दास ने डिग्री को असली करार दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने रिकार्डकी जांच की है और यह पाया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री असली है। वह 1978 में परीक्षा में पास हुए और 1979 में उन्हें डिग्री दी गई। उनके अंकपत्र और डिग्री सर्टिफिकेट में आम आदमी पार्टी द्वारा विसंगति का आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दो अंकपत्रों के नाम में विसंगति विश्वविद्यालय के रिकार्ड में भी है। दास ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने हर छात्र की निजता बनाए रखना चाहता है। मीडिया की खबरों को देखते हुए विश्वविद्यालय यह कहना चाहता है कि नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने कला में स्नातक किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।