उत्तराखंड में हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कराए फ्लोर टेस्ट का परिणाम घोषित करते हुए केंद्र सरकार से इस पर जवाब मांगा तो एटॉर्नी जनरल ने कहा, सरकार उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाएगी। इधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड मामले पर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखी टिप्पणी की। उत्तराखंड मामले पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वैकेया नायडू ने मीडिया से बातचीत में उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने की बात कही। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के फ्लोर टेस्ट के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि रावत को कुल 61 योग्य विधायकों में से 33 का वोट मिला जबकि भाजपा के पास सिर्फ 28 वोट थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।