तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी का नाम उदयवीर उर्फ काला 42 वर्ष है। काला नजफगढ़ के विधायक भरत सिंह की हत्या में शामिल था। उसे गत वर्ष दिल्ली पुलिस ने चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जेल अधिकारियों का कहना है कि काला की मौत हर्टअटैक होने की वजह से हुई है। जानकारी के मुताबिक विचाराधीन कैदी उदयवीर उर्फ काला तिहाड़ जेल में 18 जुलाई 2015 से बंद था। काला को बीती रात करीब पौने एक बजे उसके सीने में दर्द हुआ और उसे जेल नंबर एक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बुधवार दोपहर उसने कहा कि उसे फिर से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसकी तबीयत को देखते हुए उसे जेल के ही अस्पताल ले जाया गया हालत को देखते हुए काला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में तिहाड़ के डीआईजी मुकेश प्रसाद का कहना है कि काला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।