धनबाद स्टेशन से पहली बार दिल्ली (आनंद विहार) स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। धनबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने आनंद विहार तक सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। एक-दो दिनों में इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। धनबाद से आनंद विहार तक ट्रेन चलाने के लिए एक रेक (बोगियां) मांगी गई हैं। प्रस्ताव में बताया गया है कि गर्मी की छुट्टी के कारण धनबाद होकर दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, यदि धनबाद से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाए तो इससे रेलवे की आमदनी बढेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।