दिल्ली के तीन विभिन्न इलाकों में लगी आग
(India)
दिल्ली के तीन विभिन्न इलाकों में बुधवार को आग लग गई जिसमें अखबार का दफ्तर भी शामिल था। इन घटनाओं में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना मंगलवार देर रात की है जब रोहिणी सेक्टर 16-17 स्थित सरसो तेल मिल में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाडियों ने छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। मिल और गोदाम में भारी मात्रा में सरसों तेल जमा था जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मंगलवार देर रात दरियागंज स्थित होटल ड्यूक में भीषण आग लग गई। हालांकि होटल में आग लगते देख होटल कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग समय रहते बाहर निकल आए। दमकल की करीब 11 गाडियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान होटल जलकर खाक हो गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहली घटना में दोपहर दो बजे आईटीओ स्थित टाइम्स आफ इंडिया भवन की चैथी मंजिल में आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। चिंगारी चैथी मंजिल पर स्थित कांफ्रेंस हाल से निकली और धीरे धीरे पूरे तल इसकी चपेट में आ गया। इस तल पर एचआर, मार्केटिंग और कैंटीन थी जो पूरी तरह खाक हो गई। इस दौरान दो लोगों को भवन की छत से उतारा गया। मौके पर दमकल की करीब 25 गाडियांे ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।