वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग सहित अन्य समूहों में हुई भारी बिकवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की लगातार दो दिन की तेजी थम गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 175.51 अंक यानी 0.68 फीसदी लुढ़ककर 25597.02 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.95 अंक अर्थात 0.49 फीसदी फिसलकर 7848.85 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पिछले दिवस के 25772.53 अंक के मुकाबले करीब 224 अंक लुढ़ककर 25548.97 अंक पर खुला। एशियाई बाजारों की गिरावट के दबाव में हुई बिकवाली से यह थोड़ी देर बाद 25409.24 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। लिवाली होने से बीच सत्र में यह 25762.49 अंक के उच्चतम स्तर को छूता हुआ अंततरू कल के मुकाबले 175.51 अंक कमजोर रहकर 25597.02 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी पिछले कारोबारी दिवस के स्तर 7887.80 अंक के मुकाबले लाल निशान में 7804.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान लिवाली के बल पर 7893.10 अंक के उच्चतम स्तर तथा बिकवाली के दबाव में 7780.90 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में 38.95 अंक कमजोर रहकर 7848.85 अंक पर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।