प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का दिल्ली में आधार बनाने की कथित रूप से कोशिश करने के आरोपी माओवादी विचारक कोबाद गांधी की तेलंगाना की एक अदालत में अन्य मामले में उनकी पेशी को लेकर याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी। पटियाला हाउस स्थित एडिशनल सेशन जज रीतेश सिंह की अदालत ने जेल अधीक्षक से 24 मई तक रिपोर्ट देने को कहा है। गांधी ने अपनी याचिका में कहा कि उन्हें तेलंगाना की एक अदालत के सामने पेश होना है जहां उनके खिलाफ एक अन्य मामला लंबित है। उन्होंने एक अन्य आवेदन दायर करके अनुरोध किया कि अंतिम चरण में चल रहे इस मामले में फैसला सुनाए जाने तक यहां की अदालत में उनकी उपस्थिति से छूट दी जाए। अदालत ने इस याचिका पर विचार के लिए अगली तारीख 24 मई तय की है। इस बीच, अदालत ने यहां इस मामले में अंतिम दलीलें सुनने के लिए तारीख तय की। अदालत ने कहा है कि अगली सुनवाई पर ही इस मामले में अतिंम दलीलें भी सुनी जाएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।