दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया का नाम लेकर पब्लिक स्कूल में प्रवेश कराने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को मनीष सिसौदिया का पीए बताया। हालांकि स्कूलों ने जब इस मामले की जांच की तो कॉलर फर्जी निकला फर्जी निकाला। इस बावत मध्य जिले के आईपी स्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने कॉल और एसएमएस कि उसने मॉडर्न स्कूल (हुमायुं रोड), वसंत विहार और मॉनफोर्ट स्कूल (अशोक विहार) में फोन किया और खुद को उपेंद्र और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के रूप में पेश किया। उसने बताया कि वह उनका निजी सचिव (पीए) है। जब इस बात की जांच हुई तो पता चला कि कॉलर फर्जी है। इसके बाद दिल्ली सचिवालय के सी अरविंद की ओर से इस बावत शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस बावत शिकायतकर्ता ने आरोपी के द्वारा भेजे गये एसएमएस और नंबर भी पुलिस से साझा किए हैं। स्कूल के अधिकारियों को जब मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने इस बात की शिकायत दिल्ली सचिवालय में की । छानबीन के बाद पता चला कि उपेंद्र नाम का सचिव कैंप ऑफिस में बैठता है। लेकिन जब उपेंद्र से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया कि उन्होंने इस बावत कभी भी कोई कॉल नहीं की। इस बावत सचिवालय की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि डिप्टी सीएम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। जिसके बाद आईपी स्टेट थाने में नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी के प्रयास में 10 मई को मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में उन नंबरों को तलाश कर रही है, जिससे उसने फोन कर प्रवेश कराने के लिए कहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।