दिल्ली के प्रदूषण में गिरावट सभी के साझा प्रयास का परिणाम है और सरकार दिल्लीवालों के सक्रिय सहयोग से वायु प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए पिछले एक साल में किए गए प्रमुख उपायों में जागरुकता अभियान, निर्माणकार्यों और वाहनों से धूल एवं अन्य विषैले तत्वों के उतसर्जन पर सख्ती से रोक के लिए की गई कार्रवाई शामिल है। साथ ही औद्योगिक कचरे के निष्पादन पर सख्त कार्रवाई से भी प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिली है। ज्ञात हो डब्ल्यूएचओ की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली पीएम 10 के मामले में 24वें पायदान पर और पीएम 2.5 के मामले में 11वें पायदान पर आ गई है। जबकि साल 2014 में पीएम 10 के मामले में 8वें और पीएम 2.5 के मामले में पहले पायदान पर थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।