जयंती पर याद की गईं ललिता शास्त्री
(India)
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पत्नी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ललिता शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस दौरान विजय घाट पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में मिताली चक्रवर्ती और पंकज श्रीवास्तव ने भजन गाए। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। श्री लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन के अक्ष्यक्ष सुनील शास्त्री ने सभी का आभार जताया। ललिता शास्त्री एक समर्पित साधिका थीं। उनमें अटूट मातृत्व और स्नेह था। उन्होंने हमेशा ही शास्त्री जी का साथ दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।