कन्हैया कुमार व उमर खालिद को मारने की धमकी देने वाले अमित जॉनी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ डीटीसी बस में कन्हैया व उमर को करीब महीने भर पहले जान से मारने संबंधी धमकी भरा पत्र भेजने और साथ में लोडेड पिस्तौल रखने की घटना के बाद तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। हथियार व पत्र रखने वाले अमित की गिरफ्तारी के लिए तभी से पुलिस की टीम लगातार दबिश डाल रही थी। अमित जानी की गिरफ्तारी की खबर की स्पेशल सेल ने पुष्टि करते हुए कहा है कि उसे तिलक मार्ग थाने की पुलिस के हवाले किया जा रहा है। अमित जॉनी के खिलाफ पुलिस ने 14 अप्रैल को तब मामला दर्ज किया था, जब रूट नंबर-605 की डीटीसी बस में हथियार व धमकी भरा पत्र बरामद हुआ था। पिस्तौल के अलावा चार कारतूस बरामद किए थे। पत्र में कन्हैया और खालिद को मारने वाले को इनाम देने की बात लिखी गई थी। पत्र के आखिरी में अमित जॉनी नाम लिखा हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।