बिहार में टेंशन तार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले
(India)
बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू ब्लॉक के मंझौलिया गांव में हाई टेंशन तार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। तीनों की मौत मौके पर हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना गुरुवार रात के 10.45 बजे की है। सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। तार गिरने के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। जब तक लोग तार हटाते तब तक तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर के बाद ही उनकी मौत हो गई। मंझौलिया गांव का उत्तर टोला में अल्पंसख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। मोहल्ले में अफरातफरी मची है। लोग एक बार इसके लिए प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले गायघाट में हाई टेंशन तार गिरने से छह लोग जिंदा जल गए थे। इसके बावजूद प्रशासन और एस्सेल ने इसको लेकर कोई खास पहल नहीं की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।