मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आरोप वापस
(India)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ आरोप वापस ले लिए हैं। साथ ही इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका भी हटा लिया गया है। एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई की विशेष अदालत के समक्ष इस मामले में आरोपपत्र दायर किया। आरोप पत्र के अनुसार, एजेंसी ने अन्य चार आरोपियों के खिलाफ भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित पर आतंक निरोधी कानून के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को रात नौ बज कर 35 मिनट पर मालेगांव में‘एलएमएल फ्रीडम’मोटरसाइकिल में बम विस्फोट किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 79 लोग घायल हुए थे। आरोप था कि यह वाहन साध्वी प्रज्ञा का था। पहले महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) इस मामले की जांच कर रहा था और बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।