स्थानीयता नीति के खिलाफ आज झारखंड बंद
(India)
झारखंड सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता नीति के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य दलों द्वारा आहूत बंद अब तक छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण है। बंद से जनजीवन पर असर पड़ा है। विभिन्न जिला मुख्यालयों से मिली सूचनाओं के अनुसार सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही चल रहे हैं। बंद के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।