दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डों में हुए उपचुनाव में आप को 5 सीटें मिली। कांग्रेस ने 4 वार्डों जबकि भाजपा ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। एमसीडी उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज हुई। बीते रविवार को सम्पन्न उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह तंवर ने भाटी वार्ड से जीत दर्ज की है, जहां मतदान प्रतिशत सबसे अधिक दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि आप प्रत्याशी अभिषेक बिधुड़ी ने तेहखंड वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा को 1555 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। पार्टी से विजयी अन्य प्रत्याशियों में मटियाला वार्ड से रमेश, नानकपुरा से अनिल मलिक और विकास नगर वार्ड से अशोक कुमार शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज ने क्षिलमिल वार्ड से 2419 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। पंकज ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी को हराकर यह जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी योगिता राठी ने महिलाओं के लिए आरक्षित मुनिरका सीट से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने खिचड़ीपुर और कमरूददीन नगर से भी जीत दर्ज की भाजपा प्रत्याशी भूपिंदर मोहन भंडारी ने शालीमार बाग से 1451 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। पार्टी प्रत्याशी महेंद्र नागपाल ने वजीरपुर वार्ड से 3608 मतों के अंतर से जबकि नवादा से प्रत्याशी कष्ण गहलोत ने 4843 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।