बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार आज
(India)
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। इससे पहले अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाखों की संख्या में अनुयायी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ग्राउंड नंबर 8, बुराड़ी रोड से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, जो निगमबोध घाट पर संपन्न होगी। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार सीएनजी शवदाह गृह में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।