आप के अनुमान के मुताबिक नहीं रहे निगम उपचुनावों के नतीजे
(India)
आम आदमी पार्टी ने निगम उपचुनावों की तेरह में से पांच सीटें जीतने पर खुशी जाहिर की है। पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि यह हमारा पहला चुनाव था और सीखने के लिए लिहाज से हमें बहुत ही अच्छे अनुभव मिले हैं। पिछले साल विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के हौसले निगम उपचुनावों में भी बुलंद थे। पार्टी की ओर से सभी सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था। लेकिन, उपचुनावों में पार्टी को पांच सीटें ही हासिल हुई हैं। दिलीप पांडेय ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजे उनके अनुमान के मुताबिक नहीं रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।