पश्चिम बंगाल में टीएमसी, तमिलनाडु में एआईडीएमके आगे
(India)
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम अब साफ होने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहां ममता लहर है। इसके अलावा तमिलनाडु में जयललिता सत्ता बचाने में कामयाब रहीं। अबतक मिले रुझान में उन्हें स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं असम में पहली बार भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहां सर्बानंद सोनोवाल का मुख्यमंत्री बनना तय है 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें ममता बनर्जी, जयललिता, तरूण गोगोई, एम करूणानिधि, ओमन चांडी, वी एस अच्युतानंदन, बुद्धदेव भटटाचार्य, सर्बानंद सोनोवाल, एन रंगासामी जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।