मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर मंत्री, सांसद, विधायक और अफसर प्रसन्नचित्त और तनावरहित रहने के तरीके सीखेंगे। यह सब शाम्भवी महामुद्रा के जरीए सिखाएंगे ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव। सद्गुरू वासुदेव 20 और 21 मई को जेईसीसी केम्पस में लगने वाले दो दिवसीय शिविर में शाम्भवी महामुद्रा के जरीए जनप्रतिनिधयों और अफसरों की कार्यक्षमता बढ़ाने-सजयाने और विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ काम को बेहतर अंजाम देने का दिया जाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण शिविर में मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, जयपुर में पदस्थापित आईएएस, आईपीएस, आईएफएस तथा 1999 बैच एवं इससे पहले बैच के वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों सहित करीब 600 प्रतिभागी भाग लेंगे। खास बात यह होगी कि दूसरे दिन केवल वे ही प्रतिभागी शिविर का लाभ ले सकेंगे, जो पहले दिन उपस्थित रहेंगे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।