आर्थिक रूप से कमजोर और अल्प मध्यम आय वर्ग के लिए जेडीए ने फ्लेट्स और भूखण्डों की लॉटरी निकाली ,,,जेडीए नागरिक सेवा केंद्र पर हुए कार्यक्रम के दौरान जेडीए सचिव पवन अरोडा ने कम्प्यूटर से 3045 फ्लेट्स और भूखण्डों की लॉटरी निकाली ,,, राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2010 के प्रावधानों के अनुसार निजी खातेदारी की अनुमोदित योजनाओं में जेडीए को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1515 फ्लैट्स और भूखण्ड़ों के लिए 26 हजार 164 आवेदन, एलआईजी के 1509 फ्लैट्स और भूखण्ड़ों के लिए 16 हजार 137 साथ ही एमआईजी-ए श्रेणी के 21 फ्लैट्स के लिए 537 आवेदन प्राप्त हुए थे ,, जिनमें से लॉटरी द्वारा 3045 आवेदकों का चयन किया गया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।