5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से जो जनादेश सामने आ रहा है उसमें देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जनता द्वारा दरकिनार होती दिख रही है। जबकि मोदी मैजिक का नतीजा साफ दिख रहा है। असम में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी में है। पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर ममता दीदी और जयललिता को जीत की बधाई दी। ममता बनर्जी 27 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वह लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगी। असम में भाजपा सत्ता में आ रही है, वहीं जयललिता लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगी तो ममता लगातार दूसरी बार बंगाल की सीएम बनकर इतिहास रचेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।