नीरज के पवन से हुई पूछताछ
(India)
एनआरएचएम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आईएएस अधिकारी नीरज के पवन एसीबी की ओर ने पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बाद सुबह करीब सवा दस बजे एसीबी मुख्यालय पहुॅचे उनके पिता भी नीरज के पवन के साथ रहे,,, एसीबी मुख्यालय में आईजी वीके सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने करीब बारह घंटे तक कडी पूछताछ की,,, फाइलों के बारे में जानकारी मांगी गई,,, पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई है,,, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को लेकर आईजी वीके सिंह ने कहा कि अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है,,, लेकिन जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है,,, नीरज के पवन अपने पिता के साथ एसीबी मुख्यालय से बाहर आए और कहा कि एसीबी की ओर से पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए गए है,,, आगे भी जांच के लिए सहयोग करते हुए एसीबी के बुलावे पर उपस्थित होता रहूंगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।